{"_id":"659d917a28f4258cef0a648b","slug":"mahila-congress-takes-out-bjps-funeral-procession-dehradun-news-c-5-1-drn1031-325148-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला कांग्रेस ने निकाली भाजपा की शवयात्रा, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला कांग्रेस ने निकाली भाजपा की शवयात्रा, फूंका पुतला
विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में भाजपा की शवयात्रा निकालकर पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले में तत्काल कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी।
महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला थापा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं कांग्रेस भवन में एकत्रित हुईं। वहां से उन्होंने एस्लेहाल तक भाजपा सरकार की शवयात्रा निकाली और पुतला दहन किया। थापा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में अंकिता हत्याकांड जघन्य अपराध की घटना थी। लेकिन, सरकार ने आज तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की है। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की घटना ने साबित कर दिया है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कहा कि पीड़िता के पिता ने अपने पत्र में उस वीआईपी के नाम का उल्लेख करने के बावजूद उसके नाम का खुलासा करने में सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन कतरा रहा है। उन्होंने तत्काल वीआईपी पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, चंद्रकला नेगी, संगीता, सुशीला शर्मा, रेखा ढिंगरा, निधि नेगी, अनुराधा तिवाडी, गुड्डी देवी, उषा नेगी, अनीता दास, संगीता शर्मा, राजकुमारी, मनीष नागपाल, पूरन सिंह रावत, मुकेश आदि मौजूद रहे।