फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahila Congress protested outside the Forest Headquarters.

Dehradun News: जानवरों के बढ़ते हमलों पर महिला कांग्रेस ने वन मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Mahila Congress protested outside the Forest Headquarters.
- सरकार और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए कई सवाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। प्रदेशभर में बाघ, भालू, हाथी, बंदर और जंगली सूअरों के बढ़ते हमलों पर शनिवार को महिला कांग्रेस ने वन मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने सरकार और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे जनता को जान-माल और फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार व विभाग की उदासीनता जानलेवा होती जा रही है। देहरादून शहर के कैंट, सहस्रधारा, नथुवावाला, गुलरघाटी, बालावाला, डोईवाला समेत कई क्षेत्रों में हाथियों और बंदरों की दहशत बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक डीएफओ कार्यालय में ट्रैंकुलाइजर गन और रस्सी-जाल की संख्या बढ़ाई जाएं। जंगली हाथियों की आबादी की ओर आवाजाही रोकने के उपाय तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं, बाड़ा योजना, जिसे पूर्व सरकार में बजट की स्वीकृति मिली थी उसे तुरंत क्रियान्वित किया जाए और फसलों व जान-माल के नुकसान पर मुआवजा वितरण में तेजी लाई जाएं। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला थापा, पुष्पा पंवार, अनीता दास, दीपा चौहान, रेखा डिंगरा, अनुराधा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed