फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahesh elected president, Rajveer general secretary

ऑल उत्तराखंड रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट प्राविधिक संघ के अधिवेशन में हुआ चुनाव

Sat, 29 Feb 2020 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mahesh elected president, Rajveer general secretary
ऑल उत्तराखंड रेडियो लॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट प्रावधिक संघ चुनाव के जीते नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
ऑल उत्तराखंड रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट प्राविधिक संघ के अधिवेशन में शोरशराबे के बीच नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। जिसमें महेश भट्ट को अध्यक्ष और राजवीर सिंह को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

दून अस्पताल स्थित सभागार में शुक्रवार को संघ के अधिवेशन में इस संवर्ग से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर मंथन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी सहदेव वर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में अल्मोड़ा के सीनियर टेक्नोलॉजिस्ट महेश भट्ट को अध्यक्ष, राजवीर सिंह को महासचिव और दून मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह शील निधि त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश पुरोहित को उपाध्यक्ष, परवीन अग्रवाल को सचिव, बसंती नेगी को महिला उपाध्यक्ष, जयराम को संरक्षक, एजाज अहमद को मंडल सचिव, विनोद पांडेय को सचिव गढ़वाल चुना गया।
विज्ञापन

अधिवेशन में यह भी निर्णय हुआ कि ढांचे के पुनर्गठन और पदोन्नति के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक से मुलाकात कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। खाली पदों पर तत्काल नए कर्मियों की नियुक्ति के लिए चयन आयोग से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं, उपकरणों की खरीदारी में रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट को तकनीकी विशेषज्ञ राय के लिए सम्मिलित करने, संविदा पर कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन को सीधी भर्ती में वरीयता दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष महेश भट्ट, महासचिव राजवीर सिंह और कोषाध्यक्ष महेंद्र भंडारी ने कहा कि टेक्नोलॉजिस्ट ने एक दिन भी हड़ताल नहीं की है और अस्पतालों में 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। कर्मचारी रेडिएशन में काम करते हैं, उन्हें रेडियशन जोखिम भत्ता दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed