फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahatma gandhi plant this tree in dehradun

इस पीपल की छांव में बसी है बापू की याद

Tue, 31 Jan 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Jan 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi plant this tree in dehradun
mahatma gandhi

17 अक्तूबर 1929 बृहस्पतिवार के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देहरादून दौरे पर आए थे। इस दिन शहंशाही आश्रम के सामने तत्कालीन मानव भारती विद्यालय अब मसीही ध्यान केंद्र में बापू ने पीपल का पौधा रोपा था। 88 साल पहले ऐतिहासिक घटनाक्रम के गवाह रहे इस पौधे की छांव में अब बापू की याद बसी है।

विज्ञापन


मसीही ध्यान केंद्र के निदेशक कैप्टन राबर्ट भरोचा ने बताया कि महात्मा गांधी यहां शिक्षाविद् पंडित केशव देव शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। शिक्षाविद् स्व. डा. डीपी पांडे उन्हें यहां लाए थे। डा. पांडे यहां मानव भारती विद्यालय चलाते थे। यहां बच्चों की निशुल्क पढ़ाई होती थी।
विज्ञापन


डा. डीपी पांडे के पौत्र डा. हिमांशु शेखर ने बताया कि बापू ने यहां बैठकर बच्चों के साथ भोजन किया था। उन्होंने डा. डीपी पांडे को शिक्षा व स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित कई निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ियों के अलावा रिस्पना नदी भी घूमने गए गांधी

mahatma gandhi plant this tree in dehradun
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

महात्मा गांधी आसपास की पहाड़ियों के अलावा रिस्पना नदी भी घूमने गए। तब राजपुर इलाके के आसपास पठानों की बस्ती थी। फ्रंटियर गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान के निर्देशों पर बापू का जोरदार स्वागत हुआ था।

दुनिया भर के लोगों के लिए खास है यह पेड़ 
मसीही ध्यान केंद्र के निदेशक कैप्टन राबर्ट भरोचा, सीरिल दास और सरिता दास ने बताया कि इस ऐतिहासिक पीपल के पेड़ को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।

भारतीयों के साथ ही विदेशियों में भी इस वृक्ष को लेकर आस्था है। मसीही समाज भी इस वृक्ष के प्रति विशेष सम्मान रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed