{"_id":"633918f745219e6164230d7d","slug":"mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-shastri-jayanti-2022-cm-dhami-and-spekar-tribute-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gandhi Jayanti 2022: सीएम धामी समेत कई नेताओं ने गांधी-शास्त्री को किया याद, पुष्प अपिर्त कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gandhi Jayanti 2022: सीएम धामी समेत कई नेताओं ने गांधी-शास्त्री को किया याद, पुष्प अपिर्त कर दी श्रद्धांजलि
Sun, 02 Oct 2022 10:25 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:25 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
विज्ञापन
सीएम धामी और स्पीकर ने गांधी शास्त्री को किया याद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं, महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विधानसभा भवन देहरादून में अयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी कार्मिकों ने रामधुन भी गाई।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा देश दो महान विभूतियों की जयंती मना रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसक आंदोलन किया। उन्होंने अंहिसा के सिद्धान्त पर जनता को नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया और भारतीय सेना और किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम और नवभारत के निर्माण में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।