{"_id":"70341e5ef16aaf3b947299781f8b3ad9","slug":"mahashivratri-puja-in-tapkeshwar-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"टपकेश्वर में महाशिवरात्रि की पूजा होगी खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टपकेश्वर में महाशिवरात्रि की पूजा होगी खास
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Feb 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्घालुओं को बांटे जाने वाले प्रसाद के लिए 25 क्विंटल दूध की बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन
बाबा का विशेष अभिषेक होगा
मंदिर में मेले की दुकानें सजने लगी हैं। शहर के दूसरे शिवालय में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महाशिवरात्रि इस बार 27 फरवरी को है। इस दिन टपकेश्वर मंदिर में 26 फरवरी की रात 12 बजे बाबा का विशेष अभिषेक होगा।
श्रद्धालुओं के लिए कपाट 12:30 बजे खोल दिए जाएंगे। बाबा को भांग-धतूरा अर्पित कर गन्ने के रस से उनका अभिषेक होगा। नागेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि श्रद्घालुओं को शिव-महापुराण का महत्व बताया जाएगा। 27 फरवरी की सुबह चार बजे से अभिषेक शुरू होगा। जंगम शिवालय, श्री पृथ्वीनाथ मंदिर, पंचायती मंदिर समेत सभी शिवालय भी सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
व्रत-पूजा से पूरी होती मनोकामना
मान्यता है कि शिवरात्रि पर व्रत, पूजा से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आचार्य भरत राम तिवारी के मुताबिक पुराणों में लिखा है कि रात को भूत, पिशाच और खुद शिवजी भ्रमण करते हैं। इसलिए शिवरात्रि पर चार पहर की पूजा की जाती है।
आचार्य सुशांत राज ने बताया कि 27 फरवरी की रात 8:10 बजे से भद्रा शुरू होकर 28 फरवरी की सुबह 6:22 बजे तक रहेगी। मकर राशि में होने से भद्रा का निवास पाताल में होगा। यानी व्रत, पूजन और जलाभिषेक में दोषरहित होंगे।