फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maharashtra news governor Bhagat Singh Koshyari resigns from BJP primary membership

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

Mon, 02 Sep 2019 04:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Sep 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra news governor Bhagat Singh Koshyari resigns from BJP primary membership
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : फाइल फोटो

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर मनोनयन के बाद भगत सिंह कोश्यारी रविवार को दून डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचे। कोश्यारी ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक रूप से सशक्त राज्यों में महाराष्ट्र नंबर एक स्थान पर है। मेरी कोशिश रहेगी कि महाराष्ट्र की आर्थिक मजबूती का फायदा उत्तराखंड को पहुंचा पाऊं। वहां के बड़े निवेशकों को उत्तराखंड लाने की कोशिश रहेगी। इससे दोनों राज्य के परस्पर संबंध बेहतर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बधाई देने उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

कोश्यारी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि वे शिखर से सागर की ओर जा रहे हैं। महाराष्ट्र हर दृष्टि से समृद्ध प्रदेश है। वहां की संस्कृति और साहित्य को समझने और पढ़ने का अवसर मिलेगा। मेरा यह सर्वोच्च प्रयास होगा कि महाराष्ट्र की आर्थिक उन्नति का लाभ उत्तराखंड को मिले।

वहां के लोग केदारनाथ और बदरीनाथ धाम आते हैं, वे भली भांति उत्तराखंड को समझते हैं। बस जरूरत है कि दोनों राज्यों के संबंध और मजबूत हों, जिससे उत्तराखंड को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि शपथ लेने के लिए वे जल्द महाराष्ट्र रवाना होंगे। 

कोश्यारी अपने दून स्थित आवास पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम उन्हें बधाई देने के लिए उमड़ पड़ा। कोश्यारी के गाड़ी से उतरते ही भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। उनको बधाई देने वालों में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, गणेश जोशी और विजय सिंह पंवार शामिल रहे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दूरभाष पर उनसे बात कर बधाई दी। देर शाम तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और जमकर आतिशबाजी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed