{"_id":"674099b59bd52c335306acdc","slug":"mahapanchayat-will-be-held-near-cm-residence-in-dehradun-on-november-30-rakesh-tikait-will-also-come-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 30 नवंबर को सीएम आवास के पास होगी पंचायत प्रतिनिधियों की महापंचायत, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 30 नवंबर को सीएम आवास के पास होगी पंचायत प्रतिनिधियों की महापंचायत, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल
Fri, 22 Nov 2024 08:25 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:25 PM IST
सार
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया ने बताया, त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल प्रशासनिक समिति के जरिए दो वर्ष बढ़ाने की मांग को लेकर संगठन लंबे समय से आंदोलित है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की सीएम आवास के पास होने वाली महापंचायत अब 30 नवंबर को होगी। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी शामिल होने पर सहमति दी है। उधर, त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने महापंचायत की तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया ने बताया, त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल प्रशासनिक समिति के जरिए दो वर्ष बढ़ाने की मांग को लेकर संगठन लंबे समय से आंदोलित है। वहीं सरकार संगठन प्रतिनिधियों को केवल गुमराह करने का कार्य कार्य कर रही है।
विज्ञापन
National Games: उत्तराखंड सरकार ने प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाया, खिलाड़ियों के व्यय मानकों में भी बदलाव
विज्ञापन
कहा, आश्वासन देने के बावजूद सीएम परीक्षण रिपोर्ट का अध्ययन कर रिपोर्ट संगठन प्रतिनिधियों के सम्मुख नहीं रख पाए हैं। चार महीने से सीएम केवल संगठन को मात्र आश्वासन देते आ रहे हैं। इससे संगठन में भारी नाराजगी है। कहा, सरकार मांग पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है।
कहा, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से बातचीत हो गई है और 30 नवंबर को होने वाली महापंचायत में वे शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के साथ ही प्रदेश के अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी महापंचायत में शामिल होंगे।