फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant Narendra Giri Death Case: Akhara rejected the alleged suicide note of Shri Mahant Narendra Giri

नरेंद्र गिरि मौत मामला: अखाड़े ने नकारा श्रीमहंत नरेंद्र गिरि का कथित सुसाइड नोट, कही ये बात

Thu, 23 Sep 2021 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 23 Sep 2021 09:04 AM IST
सार

Mahant Narendra Giri Death Case: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के सचिव श्रीमहंत नरेंद्र गिरि प्रयागराज बाघंबरी पीठाधीश्वर थे। संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को उनका कथित सुसाइड नोट सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Death Case: Akhara rejected the alleged suicide note of Shri Mahant Narendra Giri
महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के कथित सुसाइड नोट को श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव एवं मनसा देवी ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सिरे से नकार दिया है।

विज्ञापन


नरेंद्र गिरी केस: प्रयाग में गद्दी गई तो हरिद्वार बना आनंद का ठिकाना, गुरु से मतभेद रखने वाले संतों से बढ़ाई थीं नजदीकियां 
विज्ञापन


कथित सुसाइड नोट फर्जी
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कथित सुसाइड नोट फर्जी है। बड़ी साजिश के तहत पूरी कहानी बनाई गई है। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के बयान से बाघंबरी की गद्दी को लेकर नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि केस: अखाड़ों के प्रतिनिधि करेंगे नए अध्यक्ष का चयन, हरिद्वार से भी कई संत प्रबल दावेदार

ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरि के कथित सुुसाइड नोट में गद्दी का उत्तराधिकारी महंत बलबीर पुरी को घोषित किया है। वहीं रविंद्रपुरी ने 24 सितंबर को प्रयाग बाघंबरी में अखाड़े के संत-महंतों की आपात बैठक बुला ली है। संत-महंतों के सामूहिक निर्णय से ही गद्दी सौंपने का फैसला होगा। 

हरिद्वार: ...तो क्या आनंद गिरि के आश्रम में छिपे हैं महंत नरेंद्र गिरि की मौत के राज, कई सेवक हुए फरार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के सचिव श्रीमहंत नरेंद्र गिरि प्रयागराज बाघंबरी पीठाधीश्वर थे। संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को उनका कथित सुसाइड नोट सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें महंत बलवीर पुरी को उत्तराधिकारी घोषित किया है।

बिल्केश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक हैं महंत बलबीर पुरी

महंत बलबीर पुरी निरंजनी अखाड़े द्वारा संचालित हरिद्वार में श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक हैं। अखाड़े की पुरी मढी मंदिर का संचालन करती है। महंत बलवीर पुरी पिछले कई समय से प्रयागराज में श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के साथ थे। वह उनके करीबी माने जाते हैं। 

कक्षा 5वीं तक पढ़े थे श्रीमहंत नरेंद्र गिरि
अमर उजाला से बातचीत में श्री निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कथित सुसाइड नोट को फर्जी बताते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि कक्षा 5वीं तक पढ़े थे। बड़ी मुश्किल से हस्ताक्षर करते थे। कथित सुसाइड नोट और हस्ताक्षर अलग-अलग हैं। साजिश रची गई है। सुसाइड नोट किसने लिखा जांच होनी जरूरी है। 

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि घटना स्थल पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ हुई है। पुलिस को सूचना दिए बगैर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। फंदे से नरेंद्र गिरि का शव उतारा गया। घटना के वक्त वहां लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि 24 सितंबर को बाघंबरी में अखाड़े के संत-महंतों की आपात बैठक होगी। इसमें ही गद्दी किसे सौंपी जाएगी, इसका फैसला होगा। 

24 सितंबर से जलेगा मठ में चूल्हा 
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की आकस्मिक मौत के बाद बाघंबरी मठ में चूल्हा बंद है। मठ में रहने वाले संत और सेवकों के लिए खाना आनंद अखाड़ा से बनाकर भेजा जा रहा है। 24 सितंबर को मठ में भोजन बनना शुरू होगा। इसके बाद ही गद्दी के पीठाधीश्वर की ताजपोशी होगी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि अखाड़े के नए श्रीमहंत की ताजपोशी को लेकर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed