फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Shivratri 2023 Haridwar Harki Pauri area will be zero point Police deployment in temples

Maha Shivratri 2023: हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र रहेगा जीरो प्वाइंट, मंदिरों में तैनात रहेगी पुलिस

Thu, 16 Feb 2023 08:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Feb 2023 08:13 PM IST
सार

पुलिस ने हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर ले जाने वाले शिवभक्तों से लेकर मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पहले ही यातायात प्लान जारी कर दिया था।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Haridwar Harki Pauri area will be zero point Police deployment in temples
हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शनिवार को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र और मंदिर परिसरों में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनाती करने की तैयारी कर ली है, जबकि हरकी पैड़ी क्षेत्र भी जीरो प्वाइंट रहेगा। इस संबंध में पुलिस कप्तान ने सभी संबंधित थाना-प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


Maha Shivratri 2023: हरिद्वार में कांवड़ मेले को लेकर पुलिस ने लागू किया ट्रैफिक प्लान, आने से पहले जरूर पढ़ें
विज्ञापन


शारदीय कांवड़ मेले में शिवभक्तों की भीड़ लगातार हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। शनिवार को महाशिवरात्रि पर बिल्केश्वर और दक्षेश्वर महादेव के अलावा जिलेभर में तमाम शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर ले जाने वाले शिवभक्तों से लेकर मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पहले ही यातायात प्लान जारी कर दिया था। महाशिवरात्रि पर बिल्केश्वर और दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है।

जिसको लेकर दोनों मंदिरों में पीएसी की एक कंपनी और पुलिस फोर्स तैनात रहेगी, जबकि अन्य मंदिरों में भी सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतेजाम रहेंगे। प्रभारी एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर यातायात प्लान जारी कर दिया गया था, जबकि जलाभिषेक को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed