फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Kumbh Mela 2021 in Haridwar News: saint angry on niranjani akahara for announcement of kumbh closing

हरिद्वार: दो अखाड़ों ने की कुंभ समापन की घोषणा, नाराज संत बोले- अपनी अवधि तक चलेगा मेला

Fri, 16 Apr 2021 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 16 Apr 2021 02:26 PM IST
सार

कुंभ समापन की घोषणा से बैरागी संत नाराज हो गए हैं। जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने घोषणा कर दी है कि कुंभ अपनी तय अवधि तक चलेगा।

विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 in Haridwar News: saint angry on niranjani akahara for announcement of kumbh closing
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार कुंभ में पहुंचे निरंजनी और आनंद अखाड़े के 17 अप्रैल को कुंभ समापन की घोषणा के बाद अब संतों के बीच गतिरोध पैदा हो गया है।
विज्ञापन


महाकुंभ 2021: निरंजनी अखाड़े ने की 17 अप्रैल को हरिद्वार कुंभ मेला समापन की घोषणा
विज्ञापन


एक ओर कुंभ समापन की घोषणा से बैरागी संत नाराज हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने घोषणा कर दी है कि कुंभ अपनी तय अवधि तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: संक्रमित महामंडलेश्वर कपिल देवदास की मौत, बैरागी अखाड़े की छावनियों में हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कुंभ किसी संस्था या अखाड़ा का नहीं है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने घोषणा की कि कुंभ ज्योतिष है और अपनी अवधि तक चलेगा। कोरोना नियमों का पालन करते हुए शंकराचार्य छावनी लगी रहेगी।

बैरागी संत नाराज

निरंजनी अखाड़े द्वारा कुंभ समापन की घोषणा से बैरागी संत नाराज हो गए हैं। निर्मोही, निर्वाणी और दिगम्बर अखाड़े ने निरंजनी और आनंद अखाड़े के संतों से माफी की मांग की है।

कहा कि मेला समापन का अधिकार केवल मुख्यमंत्री और मेला प्रशासन को है। घोषणा करने वाले संत माफी नहीं मांगते तो वह अखाड़ा परिषद के साथ नहीं रह सकते। कहा कि उनका मेला जारी रहेगा और 27 अप्रैल को सभी बैरागी संत शाही स्नान करेंगे।

निरंजनी, आनंद अखाड़े ने 17 अप्रैल को कुंभ मेला समापन की घोषणा कर दी है

हरिद्वार में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार के चलते पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने 17 अप्रैल को कुंभ मेला समापन की घोषणा कर दी है। अखाड़े के कुंभ मेला प्रभारी एवं सचिव महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कोरोना का प्रसार तेज हो गया है। साधु संत और श्रद्धालु इसकी चपेट में आने लगे हैं।






निरंजनी अखाड़े के साधु संतों की छावनियां 17 अप्रैल को खाली कर दी जाएंगी। वहीं आनंद अखाड़े ने भी 17 अप्रैल को कुंभ के समापन की घोषणा कर दी है।

महाकुंभ में अभी तक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी समेत करीब 12 संत संक्रमित आ चुके हैं। कई श्रद्धालु भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अन्य अखाड़ों के संत भी संक्रमण की जद में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed