महाकुंभ 2021: अस्थि प्रवाह और अंतिम संस्कार के लिए कोई रोकटोक नहीं, यहां करें पंजीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार महाकुंभ शुरू होने के साथ धर्मनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता है। यदि कोई अस्थि विसर्जन और दाह संस्कार के लिए आते हैं तो उनको रोका नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को कोविड से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करना होगा। साथ ही सभी लोगों की बॉर्डर पर एंट्री की जाएगी।
आईजी संजय गुंज्याल ने फेसबुक के माध्यम से यूजर के कुंभ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। मेला नियंत्रण कक्ष में बनाए गए कंट्रोल रूम से आईजी संजय गुंज्याल फेसबुक पर लाइव आए। उन्होंने श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई। बताया कि www.haridwarkumbhpolice2021.com वेबसाइट है। इस पर यात्रा पंजीकरण का ऑप्शन है। जिसमें श्रद्धालुओं को अपना विवरण भरना होगा। यात्रा किस प्रकार से कर रहे हैं, जैसे बस, ट्रेन, हवाई जहाज या बाइक से इसका भी उल्लेख करना होगा। होटल, धर्मशाला में ठहरने की स्थिति में पूरी जानकारी देनी होगी। आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना जरूरी है।
महाकुंभ 2021: हरिद्वार कुंभ मेले में आने वाले संक्रमितों पर ऐसे रखी जाएगी नजर, मरीज का मिलेगा पूरा रिकॉर्ड
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट जो 72 घंटे से ज्यादा पुरानी न हो के अलावा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और आईडी प्रूफ को पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। पूरी डिटेल भरने के उपरांत श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध होगा। ई-पास प्रिंट करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ-साथ मोबाइल नंबर की भी आवश्यकता होगी। जिसको लेकर श्रद्धालु आ सकते हैं। हरिद्वार आगमन के दौरान बॉर्डर पर दिखाना होगा, जिसके पास उनको प्रवेश मिल सकेगा।
कोविड नेगेटिव रिपोर्ट वाले यात्रियों को ही ट्रेनों में बैठाया जाए
गढ़वाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन ने बृहस्पतिवार को महाकुंभ मेले के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ ही कोविड से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंडलायुक्त रविनाथ रमन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक से रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आने वाले यात्रियों की संख्या की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि आरटीपीसीआर कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाने वाले यात्रियों को ही ट्रेन में बैठने दिया जाए।
यदि इसके बाद भी कोई यात्री बिना कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के रेलवे स्टेशन पर आ जाता है, तो उसकी कोविड जांच कराई जाए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं, यात्री निवास, पेयजल, शौचालय और कोविड टीकाकरण कक्ष में जांच के इंतजाम के अलावा पुरूष-महिला प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण भी किया। प्रतीक्षालय में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी सी रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस, अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी केके मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रेमलाल, सीओ सिटी अभय सिंह मौजूद रहे।