{"_id":"5926e22f4f1c1b9430536687","slug":"magisterial-inquiry-order-for-gangotri-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रीयल जांच, 15 दिन में तैयार होगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रीयल जांच, 15 दिन में तैयार होगी जांच रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 25 May 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार 23 मई को नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर हुई मिनी बस दुर्घटना में डीएम डा आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। जिसमें जांच अधिकारी डुंडा एसडीएम सौरभ असवाल को सौंपकर 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बतादें कि बुधवार को नालूपानी के पास गंगोत्री हाइवे पर मिनी बस संख्या-यूके 12 पीबी/0037 दुर्घटनाग्रस्त होकर भागीरथी नदी में गिर गई थी। जिसमें सवार चालक व परिचालक सहित 24 लोगों की मौत और छह लोग गंभीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
गाड़ी में चालक परिचालक को छोड़कर सभी यात्री इंदौर मध्य प्रदेश के थे। वाहन चालक जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं परिचालक चमोली उत्तराखण्ड के निवासी थे। डीएम उत्तरकाशी ने दुर्घटना की जांच एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल को सौंपकर 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन