फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maduwe ki roti add in leader menu at gairsain

विधानसभा सत्र के दौरान मंडुवे की रोटी के साथ होगी गहथ की दाल 

Thu, 17 Nov 2016 12:48 PM IST
पूरन सिंह नेगी / अमर उजाला, गैरसैंण
पूरन सिंह नेगी / अमर उजाला, गैरसैंण Updated Thu, 17 Nov 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
maduwe ki roti add in leader menu at gairsain
madue ki roti

भराड़ीसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अन्य सभी माननीय पहाड़ी व्यंजनों का भी भरपेट स्वाद लेंगे। नाश्ता, दोपहर के भोजन और रात के खाने में तीन से चार पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे।

विज्ञापन

 
चमोली जिला प्रशासन द्वारा माननीयों के खाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम, कैबिनेट मंत्री व विधायकों को गहथ की दाल व फाणा के साथ ही मडुवे की रोटी व पूरी भी परोसी जाएगी। इसके अलावा मीठे में झगोरे की खीर व चौलाई का लड्डू दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दो दिनों के लिए यहां पर्याप्त पहाड़ी अनाज पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


काले भट्ट की भटवाणी और चौंसा भी बनाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय सब्जियां भी प्रमुखता से बनाई जाएंगी। इसके अलावा चमोली के चाय बागानों में उगाई गई चायपत्ती से बनी चाय भी सत्र के दौरान माननीय व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को दी जाएगी। उप जिलाधिकारी स्मृता परमार ने बताया कि भोजन व्यवस्था से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाछड़ी नृत्य में झूमे हरीश रावत
भराड़ीसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र में प्रतिभाग के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत व अन्य अतिथियों का सिलपाटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिराणा के महिला मंगल दल ने चांछड़ी, झूमेला व थड्या लोक नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री व डिप्टी स्पीकर भी चांछड़ी नृत्य में झूमने लगे।


होटल, लाज भी बुक
दो दिवसीय विधानसभा सत्र को लेकर प्रशासन द्वारा गैरसैंण से लेकर भराड़ीसैंण में सभी निजी होटल व लॉज बुक हैं। इसके अलावा कालेश्वर, कर्णप्रयाग, आदिबदरी और गैरसैंण में जीएमवीएन का गेस्ट हाउस भी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए बुक किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed