फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   madmaheswar door will close.

बंद हुए द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट

Tue, 24 Nov 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऊखीमठ
ब्यूरो / अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Tue, 24 Nov 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
madmaheswar door will close.

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट मंगलवार को प्रात: 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए 27 नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। मंगलवार को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम में प्रात: 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई।
विज्ञापन


प्रात: 10.30 बजे भगवान की डोली मंदिर से बाहर निकली। प्रात: 11 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए और भगवान मद्महेश्वर द्वारा मंदिर की परिक्रमा के बाद शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान किया। डोली प्रभारी वाईएस पुष्पवाण ने बताया कि कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी थीं। बताया गया कि भगवान मद्महेश्वर के डोली आगमन पर ऊखीमठ में 26 से तीन दिवसीय मेला भी शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed