फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   madhurima tuli akshay kumar wife in baby.

अक्षय कुमार की 'बीवी' को उत्तराखंड से है प्यार

Sun, 08 Feb 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Feb 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
madhurima tuli akshay kumar wife in baby.

लाखों दिलों की धड़कन सुपर स्टार अक्षय कुमार की 'बीवी' को उत्तराखंड से बेहद लगाव है। अक्षय कुमार की हालिया फिल्म ‘बेबी’ में उनकी बीवी की भूमिका में नजर आ रही अभिनेत्री देहरादून की मधुरिमा तुली हैं।

विज्ञापन


टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में तनु की भूमिका निभा चुकी मधुरिमा का बेबी में अभिनय खूब सराहा जा रहा है। मधुरिमा अब भले मुंबई में बस गई हों, लेकिन उनका मन आज भी उत्तराखंड में रमता है।
विज्ञापन


मधुरिमा ने नवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई दून के मार्शल स्कूल से की। जाखन में उनका घर है, लेकिन मां विद्या पंत तुली, पिता प्रवीण तुली और छोटा भाई अब मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं। अमर उजाला से बातचीत में मधुरिमा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही वह दून में माडलिंग करने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहवीं के बाद वह मुंबई र्ईं, जहांसुभाष घई की कन्नड़ और रामगोपाल वर्मा की तेलुगू फिल्म में काम मिला। कुमकुम भाग्य में तनु की भूमिका की। अब अक्षय कुमार की बेबी से बड़ा ब्रेक मिला है। इस फिल्म में वह अक्षय की पत्नी बनी हैं।

एयरेटल के विज्ञापन से मिला ब्रेक

madhurima tuli akshay kumar wife in baby.

मधुरिमा ने बताया कि देहरादून की बहुत याद आती है। सुबह छोटे भाई को स्कूटी पर स्कूल छोड़ने जाते वक्त ताजी हवा खाना और दोस्तों संग राजपुर के साईं मंदिर जाना उनका शगल था। मसूरी और औली के नजारे भी याद आते हैं।

मधुरिमा ने बताया कि एक बड़े अभिनेता की फिल्म में अतिथि भूमिका मिली है, लेकिन इसका खुलासा करने से इनकार किया। कुछ और आफर भी हैं, लेकिन सोच समझकर ही अगली फिल्म साइन करेंगी।

मधुरिमा ने बताया कि फिल्मों से पहले उन्हें एयरटेल का विज्ञापन मिला था। बेबी के निर्देशक नीरज पांडे को यह विज्ञापन खासा पसंद आया, यही वजह थी कि बेबी के आडिशन के लिए कई नामी अभिनेत्रियों के आने के बावजूद पांडे ने उन्हें चुना। हालांकि, चुनाव से पहले उन्होंने पांच दिन इंतजार किया।

अक्षय ने कराया अपना सा अहसास

मधुरिमा ने बताया कि अक्षय ने यह अहसास नहीं होने दिया कि वह इतने बड़े स्टार के साथ काम कर रही हैं। अक्षय ने कहा कि मैं निर्देशक का हीरो हूं। जितना वो कहते हैं, मैं उतना ही करता हूं। सलाह दी कि तुम भी निर्देशक से पूछो कि क्या, कैसे करना है। इससे काम आसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed