{"_id":"2aa22119d92b5611832a73cc61bbf2ef","slug":"madhesi-movement-effect-in-western-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी नेपाल में मधेसी आंदोलन बेअसर, सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी नेपाल में मधेसी आंदोलन बेअसर, सीमा पर अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
Updated Wed, 21 Oct 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर से मधेसी आंदोलन शुरू हो जाने के बाद भारतीय सीमा में सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है। हालांकि पश्चिमी नेपाल के जिलों में फिलहाल मधेसी आंदोलन का कोई असर नहीं दिख रहा है। पिछले दिनों हुई नाकेबंदी के दौरान भी पश्चिमी नेपाल में कोई असर नहीं पड़ा था।
विज्ञापन
भारत से नहीं है सीधा सड़क मार्ग
पश्चिमी नेपाल के जिले भारतीय क्षेत्र में सड़क मार्ग से नहीं जुड़े हैं। भारत और नेपाल के बीच झूलापुलों से आवाजाही होती है। इन पुलों में नाकेबंदी का कोई असर नहीं है। धारचूला के उस पार दार्चुला में और जौलजीबी के उस पार उकू, बांकू में जनजीवन पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
एसएसबी और पुलिस चौकस
इधर, झूलाघाट में भी नेपाल के जुलाघाट बाजार, बैतड़ी, गोठलापानी में किसी तरह के तनाव की स्थिति नहीं है। नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस लगातार चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन
सीओ जीएल कोहली ने बताया कि सीमा से लगे सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस को एसएसबी के साथ तालमेल करने को कहा गया है। नेपाल के घटनाक्रम पर बराबर नजर रखी जा रही है।