फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Made a video of a girl after raping her, took 55 thousand rupees by blackmailing her

Dehradun News: युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेलिंग से ले लिए 55 हजार रुपये

Wed, 14 May 2025 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Made a video of a girl after raping her, took 55 thousand rupees by blackmailing her
Iएक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इस वीडियो को उसके रिश्तेदारों को भेजकर ब्लैकमेल किया और युवती से 55 हजार रुपये हड़प लिए। युवती की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

I
Iएसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती सेलाकुई में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी जान पहचान हेमंत खत्री नाम के युवक से हुई थी। खत्री ने युवती से दोस्ती करनी चाही। मगर, शुरुआत में युवती ने इन्कार कर दिया। इसके बाद लगातार बातें होती रहीं तो दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। जनवरी 2025 में खत्री ने युवती को गजियावाला स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि खत्री ने वहां युवती को शराब पिलाई। शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया।I
विज्ञापन

Iइस दौरान खत्री ने युवती का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। खत्री ने इस वीडियो को एक बार देखे जाने वाला विकल्प चालू कर उसके कुछ रिश्तेदारों को भी भेज दिया। इस तरह उसने पैसों की मांग की। युवती डर गई और उसे 55 हजार रुपये दे दिए। एसओ ने बताया कि अब खत्री उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। रकम न देने पर उसे धमकी भी दे रहा है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iएसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मेडिकल के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed