फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Made a deal with the government along with his land

Dehradun News: अपनी भूमि के साथ सरकारी का भी कर दिया सौदा

Mon, 28 Aug 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Made a deal with the government along with his land
एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से अपनी जमीन के साथ सरकारी जमीन का भी सौदा कर डाला। इस सौदे में महिला से 12.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। जब खरीदार को पता चला तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ एसएसपी को शिकायत की। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नई बस्ती क्लेमेंटटाउन निवासी लक्ष्मी धुत्तरवाला धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। उनसे लाल सिंह निवासी हरभजवाला, आरकेडिया ग्रांट ने संपर्क किया था। लाल सिंह ने बताया था कि उसकी आरकेडिया में जमीन है, जिसे वह बेचना चाहता है। लक्ष्मी ने यह जमीन देखी तो उन्हें पसंद आ गई। दोनों पक्षों के बीच यह सौदा करीब 25 लाख रुपये में हुआ। दोनों ने सितंबर 2014 में एक लिखित अनुबंध तैयार करवाया और पांच लाख रुपये लाल सिंह को दे दिए। इस पर जब लक्ष्मी ने बैनामे के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा।
विज्ञापन




लाल सिंह ने जानकारी दी कि इस जमीन पर केस चल रहा है। इसके समाप्त होने के बाद वह बैनामा कर देगा। वर्ष 2017 में उसने मुकदमा खत्म होने की बात कही और 12.50 लाख रुपये ले लिए। बताया गया कि उनकी जमीन की कीमत बढ़ रही है। यह रकम लेने के बाद भी आरोपी ने बैनामा नहीं कराया। इस पर कुछ दिन बाद लक्ष्मी को पता चला कि इस जमीन में कुछ सरकारी जमीन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले में लाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed