फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maa purnagiri temple in uttarakhand.

विशेष: नवरात्र पर इस मां के दर्शन से होगी हर मुराद पूरी

Tue, 13 Oct 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (पावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (पावत) Updated Tue, 13 Oct 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
maa purnagiri temple in uttarakhand.

उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम अटूट आस्था, श्रद्धा का केंद्र है। मां के दर्शन से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

विज्ञापन


देश-विदेश से लोग मां पूर्णागिरि के दर्शन को आते हैं। धाम का महात्म्य मां पार्वती की सती गाथा से जुड़ा है। इस धाम को माता सती की नाभि स्थली के रूप में पूजा जाता है। उत्तराखंड प्रदेश के चंपावत जिले में टनकपुर से करीब 22 किमी दूर पर्वत श्रृंखलाओं की चोटी पर स्थापित मां पूर्णागिरि धाम स्थापित है।

मान्यता है कि जब राजा प्रजापति दक्ष ने यज्ञ आयोजित कर भगवान शिव का अपमान किया तो मां पार्वती यज्ञकुंड में कूदकर सती हो गई थी और क्रोधित भगवान शिव देवी सती के शरीर को लेकर ब्रह्मांड में विचरण करने लगे। इस दौरान जहां-जहां देवी सती के अंग गिरे कालांतर में वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम भी इन्हीं शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। आस्था, विश्वास के इस धाम में उत्तर भारत ही नहीं देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। धाम के एक, जहां शांतरूप में बहती शारदा तो दूसरी ओर विहंगम प्राकृतिक दृश्य श्रद्धालुओं की भक्तिरस का अनूठा आनंद प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा की झांकी से साथ पूर्णागिरि रवाना हुए श्रद्घालु

maa purnagiri temple in uttarakhand.

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया है। घसियारा मंडी से भक्तों ने मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली।

भक्तिगीतों पर थिरकते श्रद्घालु झांकी के साथ पैदल पूर्णागिरि रवाना हुए। दूरदराज से बड़ी संख्या में यात्री देवी के दर्शन को पूर्णागिरि रवाना हुए। वे पैदल, निजी वाहनों समेत साइकिल से चल रहे हैं।

एसडीएम ने लिया शारदा घाट का जायजा
एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ राजन सिंह रौतेला ने नवरात्र में शारदा घाट में स्नान की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ईओ को घाट में सफाई के लिए स्वच्छकों की तैनाती के निर्देश दिए।

वहीं जल पुलिस को नवरात्रों के दिनों में स्नान करने वालों यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चौकस रहने को कहा। वहां ईओ शेखरचंद्र जोशी, बसंत राज चंद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed