फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Maa purnagiri mela 2020 start, Panic in pilgrims After Elephant enter in mela area

मां पूर्णागिरि धाम का ऐतिहासिक मेला शुरू, प्रवेश द्वार के पास हाथी आने से यात्रियों में मची भगदड़

Wed, 11 Mar 2020 09:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)  Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Mar 2020 09:54 PM IST
सार

  • मेला क्षेत्र में हाथी आने से भगदड़, गिरकर बालिका घायल
  • पहले दिन करीब 20 हजार भक्तों ने किए देवी मां के दर्शन
  • 15 जून तक चलेगा, वन विभाग को वन्यजीवों से सुरक्षा को जरूरी कदम उठाने के निर्देश  

विज्ञापन
Maa purnagiri mela 2020 start, Panic in pilgrims After Elephant enter in mela area
मां पूर्णागिरी मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां पूर्णागिरि धाम का ऐतिहासिक धार्मिक मेला बुधवार को मां के जयकारों के बीच शुरू हो गया है। वहीं, प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में बुधवार तड़के हाथी के सड़क पर आने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि उस समय श्रद्धालुओं की आवाजाही कम थी, अन्यथा अनहोनी हो सकती थी। हाथी देख मची भगदड़ में एक बालिका गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में हाथी खुद व खुद नाले के रास्ते जंगल की ओर निकल गया।  

विज्ञापन


मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए मंगलवार आधी रात के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। रात दो बजे अचानक एक हाथी ठुलीगाड़ में लोहे के पुल के समीप सड़क पर आ गया। हाथी देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। भागते समय यूपी के संभल जिले के नावबखेल निवासी छोटे लाल की 12 वर्षीया पुत्री सलोनी गिरकर घायल हो गई। सलोनी को फौरन संयुक्त चिकित्साल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि किशोरी के मुंह के बल गिरने से नाक और चेहरे पर चोट आई है। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ने बताया कि शारदा और बूम रेंज को मेला अवधि में वन्यजीवों से यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया मेले का उद्घाटन

कुमाऊंनी छोलिया लोकनृत्य के बीच ठुलीगाड़ पर बने प्रवेश द्वार पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत ने मेले का उद्घाटन किया। मेले के पहले दिन करीब 20 हजार भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। मेला15 जून तक चलेगा।

प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से इस बार मेले के उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के पौरोहित्य में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने देवी मां की पूजा-अर्चना के बाद ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर स्थापित मां पूर्णागिरि धाम के कपाट खोलकर मेले का शुभारंभ किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सच्चे मन से मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर आने वाले भक्तों की मुराद देवी मां अवश्य पूरा करती है। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।  

विधायक गहतोड़ी ने कहा कि पूर्णागिरि धाम की आस्था को सुरक्षित रखते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष से महिला समूहों को प्रसाद बनाने और भंडारों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपकर इसकी शरुआत कर दी गई है। उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मां पूर्णागिरि धाम का मेला इस बार 15 जून तक 97 दिन चलेगा। मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार ने बताया कि मेले की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।

22 साल बाद आया मां के धाम, दर्शन नहीं कर पाने का अफसोस  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज 22 साल बाद मां पूर्णागिरि के चरणों में आने का सौभाग्य मिला, लेकिन मुझे अफसोस है कि व्यस्तता के कारण मैं आज देवी मां के दर्शन के लिए नहीं जा पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही आकर मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करेंगे।  

पुष्प वर्षा से हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत का स्वागत 
पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन करने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत, क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी का मंदिर समिति ने  छोलिया लोकनृत्य और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, राजू तिवारी, जगदीश तिवारी, नेत्रबल्लभ तिवारी, मोहन पांडेय, मनोज पांडेय, जनार्दन पांडेय, सुरेश तिवारी, भैरव दत्त पांडेय, मथुरा दत्त पांडेय, दुर्गा दत्त तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed