चंद्र ग्रहण 2019: 21 जनवरी को होने वाला यह ग्रहण, किसी के लिए अच्छी तो कुछ के लिए लाएगा बुरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जनवरी को लगने वाला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। लेकिन यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण 20 जनवरी की रात 08:07:34 से अगले दिन 21 जनवरी को 13:07:03 बजे तक रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि इस ग्रहण का प्रभाव किसी राशि पर अच्छा तो किसी पर बुरा पड़ सकता है। आइए जानते हैं विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव...
इन राशियों पर अच्छा प्रभाव
वृश्चिक राशि- धन, बुद्धि एवं विद्या वृद्धि , वाणी में तीव्रता,पराक्रम में वृद्धि, भाग्य वृद्धि। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, सबका सहयोग समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें।
कुम्भ राशि - आय में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, विद्याध्ययन में अवरोध, वाणी तीव्र, रोग एवं शत्रु का समन। पेशेवर बेहतर बने रहेंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
सिंह राशि - गृह एवं वाहन सुख वृद्धि,बुद्धि एवं धन वृद्धि, वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द। अचानक सेहत प्रभावित हो सकती है। जिद और जल्दबाजी न दिखाएं।
इन राशियों पर मिलाजुला प्रभाव
मेष राशि - भाग्य वृद्धि, पराक्रम, वृद्धि, खर्च वृद्धि, पेशाब की समस्या, वाहन की क्षति। हृदय रोगों एवं ज्वारादि में सावधानी रखें।
वृष राशि - पेट की समस्या, परिश्रम में अवरोध, पराक्रम व धन वृद्धि, भाई से कष्ट। अनावश्यक जोखिम से बचें। सुनी सुनाई बातों की अनदेखी करें।
तुला राशि- धन, पराक्रम और सीने की तकलीफ में वृद्धि, शत्रु विजय परिश्रम में अवरोध। समय अनुकूल है। सहज गति से आगे बढ़ते रहें। बड़ों से बनाकर चलें।
इन राशियों पर बुरा प्रभाव
मिथुन राशि- वाणी में तीव्रता, आन्तरिक शत्रु एवं रोग, सीने की तकलीफ, दाम्पत्य से कष्ट। जीवनचर्या संतुलित रखें। देर रात तक न जागें। शुभ कार्यों से जुड़ने के अवसर बढ़ेंगे।
कर्क राशि -कन्धे एवं कमर का दर्द, विद्या वृद्धि, मनोबल कमजोर भाग्य वृद्धि, मन अशांत। साझा प्रयासों में सावधानी बढ़ाएं।
कन्या राशि :- सीने की तकलीफ, आंतरिक डर, अध्ययन में अवरोध, दाम्पत्य में तनाव, आय में वृद्धि। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी रखें। ठगे जाने की संभावना है।
मकर राशि- दाम्पत्य में तनाव, खर्च वृद्धि, मन अशान्त, पैर में कष्ट, कन्धे या कमर के दर्द। जीवनसाथी की सहजता का ध्यान रखें। साहस पराक्राम को बल मिलेगा।
मीन राशि- क्रोध में वृद्धि, सम्मान एवं परिश्रम में अवरोध, आय में वृद्धि, मन अशांत। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। अतिउत्साह में बात प्रभावित हो सकती है।