फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LUCC victim women marched to CM residence and sat on hunger strike

Dehradun News: एलयूसीसी पीड़ित महिलाओं ने किया सीएम आवास कूच, अनशन पर बैठीं

Mon, 08 Sep 2025 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
LUCC victim women marched to CM residence and sat on hunger strike
Iपुलिस ने रोका तो रात में फिर सीएम आवास के लिए निकलीं महिलाएं
विज्ञापन

I

Iकई थानों की पुलिस ने महिलाओं को घंटाघर पर रोककर एकता विहार पहुंचायाI
Iलोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट सोसाइटी (एलयूसीसी) की ठगी पीड़ित महिलाओं ने रविवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को रोक लिया। इसके बाद रात करीब आठ बजे महिलाएं फिर सीएम आवास की तरफ बढ़ने लगीं। कई थानों की पुलिस ने घंटाघर पर ही महिलाओं को रोक दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।
I
Iइसके बाद उन्हें गाड़ी में बैठाकर एकता विहार स्थित धरना स्थल पर ले जाकर छोड़ दिया। महिलाओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। रविवार को दोपहर से लेकर रात तक एलयूसीसी पीड़ित करीब 300 महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कूच का नेतृत्व नारी क्रांति मानव चेतना नागरिक संगठन की अध्यक्ष सरस्वती देवी और ठगी पीड़ित दीपा पंवार ने किया। दीपा पंवार ने कहा कि 11 महीनों से वे सभी संघर्ष कर रही हैं। इसके बाद भी उन्हें पैसे वापस नहीं मिले। ऐसे में रविवार को मुख्यमंत्री आवास कूच का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

I
Iप्रदर्शन में उम्मेद सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, पूरन सिंह रावत, अनिल डोभाल, भरत सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, सुशीला देवी, सरिता राणा, कांता रावत, संतोषी रावत, किरन देवी, सुनीता बिष्ट, सरिता रौथाण, शशि देवी, उषा आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iमहिलाएं धरना स्थल से रात के समय पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क पहुंच गईं। यहां पर उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया। वे फिर से सीएम आवास की तरफ बढ़ रही थीं। उनको घंटाघर के पास रोक दिया गया। - प्रमोद कुमार, एसपी सिटीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article