{"_id":"5d3e796e8ebc3e6d02395555","slug":"lpg-gas-supply-effects-due-to-kanwar-yatra-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के चलते गैस आपूर्ति लड़खड़ाई, परेशानी सिर पर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के चलते गैस आपूर्ति लड़खड़ाई, परेशानी सिर पर आई
Mon, 29 Jul 2019 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
कांवड़ यात्रा के चलते राजधानी में गैस आपूर्ति बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। परेशानी अब और बढ़ने वाली है। सोमवार से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते दून में रसोई गैस का संकट पैदा हो गया है। रविवार को सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने से गैस के लिए हाहाकार मचा रहा। सामान्य दिनों में कंपनियों के प्लांट से रोज 34 ट्रक गैस की सप्लाई दून आती है। लेकिन चार दिनों से तीनों कंपनियों की एजेंसियों में प्लांट से गैस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
ऐसे में रसोई गैस का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। दून गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते तीनों कंपनियों की गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है। सप्लाई न आने से एजेंसियों में दो दिन का बैकलॉग बढ़ गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
खाली सिलिंडर भी प्लांट तक नहीं पहुंच रहे
आईओसी की दून में 35 और अन्य एचपीसी व बीपीसी की गैस एजेंसियां है। प्लांट तक रसोई गैस के खाली सिलिंडर नहीं पहुंचने के कारण भी सप्लाई प्रभावित हो रही है। आईओसी व बीपीसी दोनों कंपनियों ने गैस की सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है।
एचपीसी लोनी प्लांट से कर रहा सप्लाई
एचपीसी कंपनी का प्लांट हरिद्वार स्थित भगवानपुर में है। लेकिन इन दिनों कांवड़ यात्रा के चलते गैस के ट्रक प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। एचपीसी की अनुराग गैस एजेंसी के संचालक अनुराग जैन ने बताया कि कांवड़ के कारण अब सप्लाई ठप हो गई है। गैस लोनी से आ रही है। इस कारण एजेंसी में तीन दिन का बैकलॉग बढ़ गया है।
एचपीसी लोनी प्लांट से कर रहा सप्लाई
एचपीसी कंपनी का प्लांट हरिद्वार स्थित भगवानपुर में है। लेकिन इन दिनों कांवड़ यात्रा के चलते गैस के ट्रक प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। एचपीसी की अनुराग गैस एजेंसी के संचालक अनुराग जैन ने बताया कि कांवड़ के कारण अब सप्लाई ठप हो गई है। गैस लोनी से आ रही है। इस कारण एजेंसी में तीन दिन का बैकलॉग बढ़ गया है।