फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lpg gas subsidy.

रसोई गैस की सब्सिडी पाने का एक और मौका

Mon, 01 Feb 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Feb 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
lpg gas subsidy.

रसोई गैस की सब्सिडी पाने से वंचित रह गए उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन


तेल कंपनियों ने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराने के लिए 31 मार्च तक का समय बढ़ा दिया है। 31 मार्च तक गैस कनेक्शन को आधार नंबर से लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा।

आइओसी के एरिया मैनेजर वीके सुंद्रियाल का कहना है कि तेल कंपनियों का प्रयास है कि मार्च से पहले सभी उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन आधार से लिंक हो जाए।

बता दें तेल कंपनियों ने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराने के लिए पहले 31 दिसंबर तक का समय दिया था। इसके बाद इसकी समयसीमा 31 जनवरी तक की गई। आधार लिंक कराने से 30 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं के छूट जाने के कारण तेल कंपनियों ने 31 मार्च तक इसका समय बढ़ाकर अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में छह लाख से अधिक उपभोक्ता गैस कनेक्शन से आधार लिंक कराकर सब्सिडी ले रहे हैं। जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती का कहना है कि रसोई गैस उपभोक्ताओं को अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। निर्धारित समय के बाद तेल कंपनियां भी कुछ नहीं कर सकती हैं। आधार लिंक नहीं कराने वालों की सब्सिडी बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed