महंगाई की मार: सब्सिडी वाला सिलेंडर फिर हुआ मंहगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस के दामों में लगातार दूसरी बार वृद्धि की गई है। नॉन सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए 65 रुपए ज्यादा देने होंगे, जबकि सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को 62 रुपए ज्यादा देने होंगे।
कॉमर्शियल सिलेंडर की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 107 रुपए अतिरिक्त देने पड़ेंगे।
अभी तक सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 583 रुपए देने पड़ रहे थे जबकि नान सब्सिडी वाले सिलेंडर के 590 रुपए। लेकिन नई दरों के अनुसार सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को अब 645 और नॉन सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को 655 रुपए देने पड़ेंगे।
एक सप्ताह पहले बुक करानी होगी गैस
इसी तरह कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 1233 रुपए देने पड़ेंगे। अभी तक कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 1126 रुपए देने पड़ते थे। उपभोक्ताओं के बैंक खाते में अब 207 रुपए सब्सिडी जाएगी।
गैस कम मिलने के कारण उपभोक्ताओं को सिलेंडर एक सप्ताह पहले बुक कराना पड़ेगा। बुक कराने के एक सप्ताह बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी होगी। जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड नहीं जमा किए हैं वे 31 दिसंबर तक हर हाल में आधार कार्ड जमा करा दें। आधार कार्ड न देने वाले उपभोक्ताओं के खाते में एक जनवरी से सब्सिडी नहीं जाएगी।
- गोपाल बिष्ट, प्रबंधक हल्द्वानी गैस एजेंसी