फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lpg gas cylinder Rate increased up to 25 Rupees in Uttarakhand

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, इतने रुपये बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

Thu, 04 Feb 2021 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Lpg gas cylinder Rate increased up to 25 Rupees in Uttarakhand
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

व्यावसायिक गैस सिलिंडर के बाद अब रसोई गैस पर भी महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलिंडर (14 किग्रा) 25 रुपये महंगा हो गया है। गुरुवार सुबह से शहर की गैस एजेंसी ने नए दाम लागू कर दिए। अचानक बढ़े दाम को लेकर लोगों में भी असमंजस बना रहा। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि पहले सिलिंडर 713 रुपये का मिलता था, जिसमें 16 रुपये सब्सिडी बैंक खाते में आती थी। अब यह सिलिंडर 738 रुपये का मिलेगा। 
विज्ञापन


कारगी रोड निवासी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी पर बोझ और बढ़ेगा। रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई को नियंत्रित करना चाहिए। बता दें कि चार दिन पहले व्यावसायिक गैस सिलिंडर (19 किग्रा) के दाम में भी 190 रुपये का इजाफा किया गया था। पहले व्यावसायिक गैस सिलेंडर(19 किग्रा) 1387 रुपये का था जो अब 1577 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटू गैस सिलेंडर 33 रुपये महंगा
छात्रों व नौकरीपेशे वाले लोगों को राहत देने के लिए शुरू किए गए पांच किग्रा सिलेंडर की रिफिलिंग भी 33 रुपये महंगी हो गई है। पहले पांच किलो रिफिलिंग का दाम 411 रुपये था, जो अब बढ़कर 444 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed