{"_id":"8bbae3dcdb51b2e716de3fbf24a0d6b7","slug":"lpg-gas-cylinder-price-low-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः घरेलू गैस सिलेंडर हो गया सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः घरेलू गैस सिलेंडर हो गया सस्ता
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसियों ने सिलेंडर के दाम में 18 रुपए की कटौती कर दी है, लेकिन इसका लाभ गैर सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को अभी भी 438 रुपए का ही सिलेंडर पड़ेगा।
विज्ञापन
अब सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 650 रुपए देने होंगे। 212 रुपए 14 पैसे बैंक खाते में सब्सिडी के तौर पर जाएंगे। अभी तक रसोई गैस के लिए 667 रुपए 50 पैसे देने पड़ रहे थे और 229 रुपए की सब्सिडी बैंक खाते में जा रही थी।
विज्ञापन
जबकि डीबीटीएल से न जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को 678 रुपए 50 देने पड़ रहे थे, अब उन्हें सिलेंडर के लिए 660 रुपए 50 पैसे देने होंगे। कामर्शियल सिलेंडर के लिए 1284 रुपए देने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1211 रुपए 50 पैसे होगी। गैस की कीमत प्रत्येक माह के प्रथम दिन निर्धारित होती है। पिछले माह सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि जो उपभोक्ता डीबीटीएल से नहीं जुड़े हैं उन्हें सिलेंडर के लिए 660 रुपए 50 पैसे देने होंगे।
उन्होंने बताया कि सिलेंडर की कीमतों में 18 रुपये की कमी की गई है। बिष्ट ने बताया कि एक जुलाई से डीबीटीएल कराने वाले उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से 30 जून तक लिए गए सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।