सिलेंडर लदे ट्रक और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर, सहायक आबकारी आयुक्त के बेटे की मौत, तीन घायल
- सहारनपुर रोड पर मोहंड के पास सिलिंडर लदे ट्रक और बोलेरो में हुई टक्कर
- हरिद्वार में तैनात हैं घायल होने वाले सहायक आबकारी आयुक्त ओंकार सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर रोड पर गणेशपुर और मोहंड के बीच मंगलवार सुबह उत्तराखंड आबकारी विभाग की बोलेरो और सिलेंडर से लदे ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में हरिद्वार के सहायक आबकारी आयुक्त और उनके बेटे सहित चार लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को सीएचसी फतेहपुर भिजवाया, जहां आयुक्त के बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सुबह नौ बजे हुआ। देहरादून से आ रही आबकारी विभाग की बोलेरो जैसे ही मोहंड और गणेशपुर के बीच पहुंची तो उसकी टक्कर सामने से आ रहे रसोई गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से हो गई। राहगीरों ने गंभीर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।
इसी दौरान पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हरिद्वार में सहायक आबकारी आयुक्त ओंकार सिंह, उनके बेटे रहतम चौधरी (30) निवासी बंबी मंदिर मार्ग, टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन देहरादून, हिमांशु पुत्र जबर सिंह निवासी इमलीखेड़ा कलियर और अतुल पुत्र अशोक नूर बस्ती एलोरा जम्मू को एंबुलेंस से फतेहपुर सीएचसी भेजा।
जहां डाक्टरों ने रहतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीनों को गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया जीप और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही आबकारी विभाग के कई अधिकारी सहायक आबकारी आयुक्त का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए। इधर ओंकार सिंह के आवास पर सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।