फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news : LPG consumers get relief from OTP system

Dehradun News : एलपीजी उपभोक्ताओं को ओटीपी व्यवस्था से राहत

Tue, 09 Feb 2021 02:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news : LPG consumers get relief from OTP system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

एलपीजी उपभोक्ताओं को तेल कंपनियों ने राहत देते हुए फिलहाल ओटीपी व्यवस्था की बाध्यता को टाल दिया है। अब एलपीजी उपभोक्ता बिना ओटीपी बताए भी गैस सिलिंडर ले सकेंगे। हालांकि, अप्रैल महीने से ओटीपी व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उत्तराखंड एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि गैस एजेंसी एलपीजी उपभोक्ताओं को ओटीपी व्यवस्था का पालन करने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। कहा कि गैस एजेंसी को एक अप्रैल से ओटीपी व्यवस्था लागू हो सकती हैं। तेल कंपनियां इस पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन


गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को ओटीपी व्यवस्था की भी जानकारी दे रही हैं, ताकि उन्हें तैयार किया जा सके। आईओसी देहरादून के सेल्स मैनेजर सुधीर कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत को देखते हुए कुछ महीने के लिए व्यवस्था टाली गई है। भविष्य में इसे लागू किया जाएगा। यह पारदर्शी व्यवस्था का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटीपी व्यवस्था पर नजर

अप्रैल 2020 में तेल कंपनियों ने गैस एजेंसी को रसोई गैस सिलिंडर की डिलीवरी में ओटीपी व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने विरोध तर्ज कराया था। लोगों की मांग थी कि नई व्यवस्था को तुरंत थोपा नहीं जा सकता है। इसमें कई व्यावहारिक दिक्कतें आएंगी।


एसोसिएशन अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ता को पहले की तरह ही ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी, लेकिन गैस डिलीवरी के दिन सुबह एजेंसी उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेगी। जब एजेंसी का डिलीवरीमैन गैस सिलिंडर देने आएगा, तो उपभोक्ताओं को ओटीपी बताना होगा। इसके बाद सिलिंडर मिल जाएगा। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं की गैस रीफिलिंग का दुरुपयोग खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed