फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lovers tried to suicide in haridwar

प्रेमी युगल ने जहर खाकर नहर में लगाई छलांग

Tue, 09 May 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला,मंगलौर Updated Tue, 09 May 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
lovers tried to suicide in haridwar
Demo pic

लिब्बरहेड़ी में प्रेमी युगल ने जहर खाकर गंगनहर में छलांग लगा दी। जिन्हें गांव के कुछ युवकों ने बचा लिया। दोनों को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवती मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

विज्ञापन


लिब्बरहेड़ी निवासी एक युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मूल रूप से युवती थाना भोपा के निरगाजनी की रहने वाली है। लिब्बरहेड़ी में वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। बाद में वह अपने मूल गांव लौट गई। बताया जा रहा है उसके बाद युवक उसके मूल गांव पहुंचा और भगा लाया।
विज्ञापन


रविवार देर शाम दोनों गांव पहुंचे। युवक के परिजनों ने दोनों को नसीहत दी। बताया जा रहा है इससे परेशान दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और गंगनहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद गांव के कुछ युवकों ने दोनों को छलांग लगाते देख लिया और नहर में कूद कर जैसे तैसे बाहर निकाला। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद शौकीन गोताखोरों ने दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल का कहना है कि युवती की गुमशुदगी थाना भोपा में दर्ज बताई जा रही है। घटना की बाबत भोपा पुलिस को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed