{"_id":"575127464f1c1bbe53108b73","slug":"lovers-throat-cut-girl-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः प्रेमी युगल का गला रेता, लड़की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः प्रेमी युगल का गला रेता, लड़की की मौत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
रुड़की के ढंडेरा गांव में शुक्रवार की सुबह प्रेमी युगल का गला रेतने का मामला सामने आया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के चार बजे ढंडेरा में एक प्रेमी युगल का संदिग्ध परिस्थितियों में गला रेतने का मामला सामने आया है। दोनों को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रेमिका की मौत हो गयीद्घ
प्रेमी को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि 13 जुलाई को प्रेमिका की शादी होनी थी। मृतका के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं ऑनर किलिंग की चर्चाएं भी जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि ढंडेरा निवासी सुधीर उर्फ़ सोनू का पड़ोस की कविता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों दलित समुदाय से ताल्लुक रखने थे, लेकिन इसके बावजूद परिजन उनकी शादी को तैयार नही थे। इसी बीच कविता के परिजनों ने उसकी शादी सहारनपुर निवासी पंकज से तय कर दी।
विज्ञापन
गुरुवार की रात प्रेमी सुधीर कविता से मिलने उसके घर पंहुचा था। सुबह 4 बजे परिजनों की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों अंदर कमरे में एक ही बेड पर खून से लथपथ मिले।
अस्पताल ले जाने पर कविता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक़ दोनों के गले रेते गए हैं। पुलिस मामला ख़ुदकुशी का मान रही है, पर ऑनर किलिंग की चर्चाएं भी हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।