एक तरफा प्यार में पागल युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी बातें पढ़कर दिल पसीज जाएगा
एक तरफा प्यार में पागल एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। लेकिन उसने जो सुसाइड नोट लिखा उसमें ऐसी बातें लिखी, जिन्हें पढ़कर आपका दिल भी पसीज जाएगा।
राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले राजस्थान के युवक ने एकतरफा प्यार में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने प्रेमिका के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपने दिल की बातें लिखी।
प्रेमिका के नाम छोड़े गए सुसाइड नोट में युवक ने उसके बिना नहीं जीने का उल्लेख किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेमिका और युवक दोनों की अलग-अलग सगाई हो चुकी है। इसी तनाव में आकर युवक ने खुदकुशी का कदम उठाया है।
जानिए क्या लिखा खत में
राजस्थान के जोधपुर निवासी गंगाराम (22) पंजाब ग्रीन रेस्टोरेंट में काम करता है। वह राजपुर के जाखन में दो अन्य साथियाें के साथ किराये के कमरे में रहता था। शुक्रवार को उसकी नाइट शिफ्ट थी।
गंगाराम ने बाद में आने की बात कहकर दोनों साथियाें को रेस्टोरेंट भेज दिया। दोनों रात करीब डेढ़ बजे लौटकर आए तो गंगाराम कमरे में फंदे से लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई।
कमरे से गंगाराम का लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। एसओ हरिओम चौहान ने बताया कि सुसाइड नोट प्रेमिका के नाम संबोधित है, जिसमें उसे खुश रहने की दुआएं दी गई हैं। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह उसे बहुत प्यार करता है और उसके बिना रह नहीं सकता। इसलिए खुद ही दुनिया छोड़कर जा रहा है।