FB से परवान चढ़े प्यार का ऐसा अंजाम सुन उठ जाएगा प्यार से भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती की अश्लील क्लिप भी बना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसकी पुत्री की दोस्ती फेसबुक के जरिये सुरेश साहनी निवासी पंजाबी कालोनी विकासनगर से हुई। आरोपी ने उसकी पुत्री को विवाह का झांसा दिया।
आरोप है कि बीती दो सितंबर को आरोपी युवक ने युवती को अपनी मां से मिलवाने के बहाने घर बुलाया। जब युवती उसके घर पहुंची तो घर में कोई नहीं था। इस दौरान आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी
इसके बाद बेहोश होने पर उसके साथ दुराचार किया। उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना दी। इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर कई बार दुराचार किया। किसी को बताने पर क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।
बीती 11 सितंबर को युवती हिम्मत जुटाकर आरोपी के घर पहुंची। घटना के बारे में पीड़ित ने आरोपी की मां को बताया। लेकिन, उन्होंने उल्टा पीड़िता को धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया।
इससे क्षुब्ध युवती ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के बयान और मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।