{"_id":"595d2d1b4f1c1bc6718b456b","slug":"lover-done-loot-in-bus-for-girlfriend-garments","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को दिलाने थे गहने और कपड़े, तो प्रेमी ने कर डाला ये काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका को दिलाने थे गहने और कपड़े, तो प्रेमी ने कर डाला ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका को कपड़े और गहने दिलाने के लिए एक युवक लुटेरा बन गया। जब उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने दिन दहाड़े बस में लूट कर डाली। हाल ही में उसने रोडवेज बस के परिचालक से लूटपाट की गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद मामले फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका को कपड़े और गहने दिलवाना चाहता था, जिसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। पुलिस ने उसके पास से लूट के 18,000 रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली में बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ परीक्षित कुमार ने बताया कि दो जुलाई की रात को यूपी रोडवेज की हरिद्वार से हापुड़ जा रही बस के परिचालक से दो बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद एक बदमाश शेरपुर निवासी मोनू को पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था और उससे लूट के 14000 रुपये बरामद कर लिए थे, जबकि उसका दूसरा साथी मोहम्मदपुर निवासी डिंपल फरार होने में कामयाब हो गया था।
मंगलवार शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डिंपल को मोहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। डिंपल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ऋषिकेश में एक ढाबे पर काम करता है और उसकी प्रेमिका वहीं रहती है, जिसे उसे नए कपड़े और गहने दिलाने थे, इसीलिए उसने रोडवेज परिचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया था।
सीओ ने बताया कि आरोपी डिंपल एक साल पहले भी मोटर चोरी की घटना में जेल जा चुका है। उससे लूटी गयी रकम में से 18000 रुपए बरामद कर लिए गए हैं। खुलासे के दौरान कोतवाल जवाहरलाल नारसन चौकी प्रभारी मदन मोहन भट्ट मौजूद थे।