फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover couple committed suicide Bodies of both were found in the shop

शादी के लिए परिवार के लोग राजी नहीं: हम दोनों बहुत प्यार करते हैं, एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते...सुसाइड नोट में लिख प्रेमी युगल ने खाया जहर

Mon, 25 Apr 2022 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Apr 2022 11:31 AM IST
सार

हल्द्वानी में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी। प्रेमी युगल के घर वालों ने दोनों की शादी से इंकार कर दिया था। दोनों के शल स्यूड़ा गांव में एक दुकान में पड़े मिले हैं। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
lover couple committed suicide Bodies of both were found in the shop
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हल्द्वानी में घर वालों के शादी से इंकार करने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के शव एक दुकान में पड़े मिले। मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। काठगोदाम पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्यूड़ा गांव का रहने वाला हीरा (25) अपने गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा अनीता (18) से प्यार करता था। इसकी भनक दोनों के परिवार को लग गई थी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया था। हीरा गांव की सड़क पर परचून की दुकान करता था। 
विज्ञापन


दुकान पर अनीता का आना-जाना लगा रहा था। परिवार के लोगों ने अनीता की शादी दूसरी तय करने की तैयारी शुरू कर दी थी। शनिवार की रात अनीता की मां ने अपनी दोनों बेटियों को दूसरे मकान पर जानवरों की देखभाल करने के लिए बुलाया। अनीता ने अपनी छोटी बहन को भेज दिया लेकिन खुद नहीं गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हीरा की दुकान में पहुंच गई। हीरा की मां सुबह दुकान पर पहुंची तो दोनों बेसुध पड़े थे। दोनों के हाथ पैर ठंडे पड़ गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने उपनिरीक्षक मनोज कुमार को स्यूड़ा गांव भेजा। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। 

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि दोनों की शादी के लिए परिवार के लोग राजी नहीं हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। एक दूसरे के बिना दोनों जी नहीं सकते हैं। इसी कारण इस दुनिया को छोड़ने का निर्णय लिया है।

स्यूड़ा गांव में पसरा मातम
स्यूड़ा गांव में दो मौतों से मातम पसरा हुआ है। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों के पिता काश्तकारी कर घर का खर्च चलाते हैं। गांव वालों का कहना है कि कभी सोचा भी नहीं था कि दोनों इस तरह का कदम उठा लेंगे। पटवारी हेम पलड़िया ने बताया कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed