फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover commit suicide in roorkee hotel suicide note reveal truth of love

होटल से मिला युवती-युवक का शव, सुसाइड लेटर में लिखी थीं ऐसी बातें जिसने सभी को झकझोर दिया

Sat, 26 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jan 2019 08:30 AM IST
lover commit suicide in roorkee hotel suicide note reveal truth of love
- फोटो : amar ujala

‘हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इस जन्म में एक नहीं हुए तो अगले जन्म में पति-पत्नी बनेंगे।’ सुसाइड नोट में साथ जीने और मरने की बातें लिखकर प्राची और विशाल ने मौत को गले लगा लिया। बृहस्पतिवार रात दोनों का गोली लगा और खून से लथपथ शव होटल के कमरे में मिला था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के परिजनों की मौजूदगी में सिविल अस्पताल, रुड़की में शवों का पोस्टमार्टम कराने से पहले एक्स-रे करवाया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद दोनों के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव लेकर सहारनपुर लौट गए।



गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सत्यम होटल में बृहस्पतिवार रात करीब 10.30 बजे होटल कर्मचारियों ने सूचना दी थी कि एक कमरे में युवक और युवती का शव खून से लथपथ पड़ा है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने आईडी चेक की तो युवक की पहचान यूपी के सहारनपुर के रामविहार नगर, थाना मंडी बेहट रोड निवासी विशाल (25) पुत्र स्वर्गीय यतेंद्र त्यागी और सहारनपुर के संतनगर, नुमाइश कैंप निवासी प्राची (23) पुत्री बुद्ध प्रकाश त्यागी के रूप में हुई।

 

कमरे से एक बैग और अन्य कागज भी मिले

पुलिस को मौके से 315 का तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा मिला। तमंचे में भी एक खोखा फंसा हुआ था। पुलिस को कमरे से एक बैग और अन्य कागज भी मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल से परिजनों को कॉल कर घटना की सूचना दी। साथ ही सहारनपुर पुलिस को भी अवगत कराया। इस दौरान होटल कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि युवक और युवती बृहस्पतिवार दोपहर आए थे और दोनों ने अपनी आईडी जमा करवाई थी। 

होटल के बाहर सड़क किनारे उनकी बाइक खड़ी होने पर होटल के एक कर्मचारी उनसे बाइक अंदर खड़ी करने की बात कहने गया था। बाहर पहुंचकर उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कमरे की खिड़की खुली होने पर होटल कर्मचारी ने दोनों को खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इस दौरान पुलिस को कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट युवती की ओर से अंग्रेजी में लिखा हुआ था। प्राची ने लिखा था कि ‘हम दोनों आपस में बहुत प्यार करते हैं।

इस जन्म में हम एक नहीं पाए तो अगले जन्म में हम जरूर पति-पत्नी बनेंगे।’ इसके अलावा सुसाइड नोट में अन्य बातें भी लिखी हुई थीं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर सील कर दिया। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है। मामला प्रेम प्रसंग का था।  

मामा ने ही उसे पाल-पोषकर बड़ा किया

मृतक विशाल जब दो साल का था, तभी पिता की मौत हो गई थी। उसकी पूरी देखभाल मामा कर रहे थे। मामा ने ही उसे पाल-पोषकर बड़ा किया और उसकी पूरी पढ़ाई भी कराई। विशाल का एक छोटा भाई भी है। वर्तमान में विशाल हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक कंपनी में जॉब कर रहा था। उसे कुछ दिन पहले ही जयपुर की एक कंपनी से जॉब का ऑफर मिला था।

आठ फरवरी को थी मामा की बेटी की शादी 
सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे विशाल के परिजनों ने बताया कि वह अपने मामा का दुलारा था। वह भी अपने मामा से बहुत प्यार करता था। विशाल के मामा की बेटी आठ फरवरी को शादी थी। शादी के बाद विशाल हरिद्वार से जॉब छोड़कर जयपुर में ज्वाइन करने वाला था। इसकी जानकारी उसने अपने मामा और मामा के बेेटे को भी दी थी। 

मामा के बेटे ने छोड़ा था मैसेज 
बृहस्पतिवार को विशाल कंपनी के काम से हरिद्वार आने की बात कहकर घर से निकला था। इस बीच परिजनों और मामा के बेटे ने उसे कॉल की, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। कॉल रिसीव न करने और देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस दौरान कॉल रिसीव न करने पर मामा के लड़के ने उसके मोबाइल पर मैसेज किया था कि ‘अगर कोई बात है, जो वह परिजनों को नहीं बताना चाहता है तो उसे बता दे।’ इसके बाद भी विशाल ने कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन

काश! मुझसे बात कर लेता...

विशाल की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे विशाल के मामा के बेटे का कहना था कि काश! वह एक बार अगर मोबाइल पर बात कर लेता तो आज वह हमारे बीच में होता। यह बात कहते ही उसकी आंखों से आंसू छलक आए। 

प्राची के परिजनों में मचा कोहराम 
प्राची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सिविल अस्पताल पहुंचे प्राची के पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। साथ में आए लोग किसी तरह ढांढस बांध रहे थे। प्राची के पिता बुद्ध प्रकाश त्यागी यूपी पुलिस में हैं और वर्तमान में उनकी नोएडा में तैनाती है।

एमबीए की कर रही थी पढ़ाई 
रुड़की सिविल अस्पताल में मौजूद प्राची के रिश्तेदारों ने बताया कि प्राची बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थी और वह हर क्लास में अच्छे अंक लाती थी। वर्तमान में वह सहारनपुर से ही एक कॉलेज से एमबीए कर रही थी। वहीं, प्राची के इस कदम से परिजन और रिश्तेदार भी हैरान हैं। 

दोनों बता देते तो कर देते शादी 

सिविल अस्पताल रुड़की में मौजूद विशाल और प्राची के रिश्तेदार दोनों के इस कदम से हैरान और परेशान थे। दोनों के बीच यही चर्चा थी कि अगर दोनों आपस में प्यार करने और शादी करने की बात बताते तो वह शादी करवा देते, लेकिन दोनों ने किसी से भी इस बात का जिक्र नहीं किया और इतना बड़ा कदम उठा लिया। 

कब हुई घटना इसका, नहीं लगा पता 
होटल के जिस कमरे में दोनों ठहरे थे, उसके आसपास कोई कमरा नहीं चढ़ा था जबकि होटल के कमरे से रिसेप्शन भी काफी दूर था। वहां कर्मचारियों ने टीवी चला रखा था। लिहाजा टीवी की आवाज के चलते गोली चलने की घटना का कर्मचारियों को पता नहीं चल पाया।  

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस विशाल और प्राची दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरी बार विशाल और प्राची की किस-किस से बात हुई। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विशाल ने तमंचा और कारतूस किससे लिए थे। इसके अलावा पुलिस आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed