फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover commit suicide in dehradun

लड़की थी ठाकुर और लड़का था ब्राह्मण, घर वालों ने शादी से मना किया तो खत्म कर लिया जीवन

Thu, 27 Dec 2018 08:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Dec 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
lover commit suicide in dehradun
डेमो - फोटो : डेमो

अंतर्जातीय विवाह को मंजूरी न मिलने से एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। लड़की ठाकुर और लड़का ब्राह्मण जाति का था।

विज्ञापन


चार दिन पहले ही लड़की के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद बुधवार को युवक बिहारीगढ़ से देहरादून आया और लड़की के साथ मिलकर विषाक्त पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन

 

लड़की के परिजन दोनों को सड़क से उठाकर अस्पताल लाए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के मामा ने मना कर दिया

मृतकों की पहचान सोनम ठाकुर (17) पुत्री मुकेश ठाकुर निवासी बाडीगार्ड कैनाल रोड राजपुर और रिंकू निवासी शेरपुर बिहारीगढ़ सहारनपुर के रूप में हुई।
 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनम राजपुर क्षेत्र में अपने मामा के घर रहती थी। क्षेत्र के एक स्कूल से 12वीं कक्षा की व्यक्तिगत छात्रा है।  रिंकू से उसकी मुलाकात एक साल पहले बिहारीगढ़ में एक शादी समारोह में हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी का इरादा कर लिया।
 

पिछले दिनों सोनम ने अपनी मां और मामा से कहा था कि वह रिंकू से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके मामा ने मना कर दिया। रिंकू के परिजनों ने भी सोनम के मामा को फोन किया, मगर मामला अलग अलग जातियों का होने के कारण उन्होंने शादी से इंकार कर दिया।

सोनम ने घर का खाना बनाया और बिना बताए चली गई

बुधवार को सोनम और उसकी नानी घर पर थीं। सोनम ने घर का खाना बनाया और बिना बताए वहां से चली गई। शाम करीब साढ़े चार बजे सोनम के मामा शुभम के पास किसी का फोन आया कि उसकी भांजी कैनाल रोड पर पड़ी हुई है।
 

आनन फानन में शुभम वहां पहुंचा तो देखा कि सोनम के पास में ही रिंकू भी बेहोशी की हालत में पड़ा है। शुभम आसपास के लोगों की मदद से दोनों को दून अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों के शवों का पंचनामा भर लिया गया है और बृहस्पतिवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

दोनों परिवारों के बीच क्या बात हुई इस बारे में जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में अंतर्जातीय विवाह से इंकार होने पर ही दोनों ने यह कदम उठाया है। 

रिंकू की मां ने किया था तीन बार फोन 

रिंकू से ने अपने घर पर चार दिन पहले ही अपने घर पर सोनम से प्यार की बात बताई थी। इसके बाद रिंकू की मा ने उसके पिता से पूछे बगैर सोनम के  परिजनों को फोन किया, लेकिन उसके मामा ने मना कर दिया। रिंकू की मा ने मना होने के बाद भी दो बार सोनम के परिजनों को फोन किया, लेकिन हर बार उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। 

सोनम की मां का हो चुका है तलाक 
सोनम की अपने मायके में ही रहती है। उसकी शादी जनपद बिजनौर के एक गांव में हुई थी, मगर सोनम के जन्म के बाद उसका तलाक हो गया था। इसके बाद वह सोनम को लेकर देहरादून में अपने मायके में रहने आ गई। वह एक होटल में साफ सफाई का काम करती है। घटना के वक्त वह भी घर पर नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed