फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love story, lover reached Uttarakhand from Kanpur, girlfriend relative beat him fiercely

एक प्रेम कहानी ऐसी भी: प्रेमिका की मां बोली- घर आओ, फिर कानपुर से उत्तराखंड पहुंचा लड़का, पढ़ें आगे क्या हुआ

Sat, 23 Apr 2022 01:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Apr 2022 01:29 PM IST
सार

कानपुर के एक युवक की फेसबुक के जरिये टनकपुर की एक युवती से दोस्ती हुई और वीडियो कॉल का सिलसिला चला। इसके बाद युवक प्रेमिका से मिलने पहुंच गया।

विज्ञापन
Love story, lover reached Uttarakhand from Kanpur, girlfriend relative beat him fiercely
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करीब 400 किमी का फासला लांघ कथित प्रेमिका से मिलने टनकपुर पहुंचे युवक की प्रेमिका के परिजनों और आसपास के लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। बाद में आशिक को थाने ले जाया गया। शुक्रवार को पिता के पहुंचने पर उसे कानपुर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


कानपुर से पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घरवालों से मार खानी पड़ी। दरअसल युवक ने यहां पहुंचने के बाद एक ऐसी जिद छेड़ दी, कि लड़की के परिजनों को गुस्सा आ गया। कानपुर के इस युवक की फेसबुक के जरिये शहर की एक युवती से दोस्ती हुई और वीडियो कॉल का सिलसिला चला।
विज्ञापन


दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ती रही और फिर युवक प्रेमिका से मिलने आ पहुंचा, लेकिन उसे क्या मालूम था कि ये मुलाकात उसे इस कदर भारी पड़ेगी। युवक टनकपुर आ धमका। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की मां ने उसे बातचीत के लिए घर बुलाया तो वह शादी की जिद करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को थाने ले गई पुलिस

इस पर लड़की के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने भी युवक को पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले गई। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि युवक के पिता को पुलिस ने टनकपुर बुलाया जो शुक्रवार को कानपुर से टनकपुर पहुंचे। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने चालान कर युवक और उसके पिता को घर भेज दिया।

ये भी पढ़ें...उपचुनाव से पहले दलबदल की आहट: कांग्रेस के दिग्गज नेता के भाजपा में शामिल होने की चर्चा, केंद्रीय नेताओं से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed