फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   love marriage girl s uncle and other Attempt to attack couple for getting married

लव मैरिज गुनाह तो नहीं: अपने ही जमाई राजा को घेरकर चाकू से किया हमला, युवती का ताऊ है इस प्रेम कहानी में विलेन

Thu, 14 Jul 2022 02:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Jul 2022 02:08 PM IST
सार

रुड़की में एक दंपती को लव मैरिज करना काफी भारी पड़ रहा है। इस प्रेम कहानी में युवती का ताऊ विलेन बना बैठा है। उसने भतीजे के पति को घेरकर मार डालने का प्रयास किया है। जानिए इस घटना को लेकर दंपती का क्या कहना है...?

विज्ञापन
love marriage girl s uncle and other Attempt to attack couple for getting married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

युवती के प्रेम विवाह करने से नाराज मायकेवालों ने युवक पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। किसी तरह युवक ने भागकर जान बचाई। दंपती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी प्रेमी युगल ने करीब डेढ़ साल पूर्व निकाह किया था। तभी से युवती पक्ष के लोग दोनों से रंजिश रखते आ रहे हैं। वहीं, दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। बुधवार सुबह युवती का पति काम पर जा रहा था। आरोप है कि इस बीच युवती पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और युवती के ताऊ ने चाकू निकालकर हमले की कोशिश की। 

विज्ञापन

 

लोगों को आता देख युवती का ताऊ फरार
इस पर युवक ने शोर मचा दिया और दौड़ लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख युवती का ताऊ और अन्य लोग मौके से फरार हो गए। युवक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी पत्नी को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों से जानमाल का खतरा
इसके बाद दोनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही परिवार के लोगों से जानमाल का खतरा जताया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed