दोनों बहनों को हुआ एक ही लड़के से प्यार, फिर जो हुआ सुनकर चौंक जाएंगे
इश्क नचाये जिसको यार, वो फिर नाचे बीच बाजार... उत्तराखंड के खटीमा में ये पंक्तियां उस वक्त चरितार्थ हो गईं, जब एक युवक के प्रेमजाल में फंसी में दो सगी बहनें इस कदर पागल हो गई कि उन्हें रिश्तों की भी परवाह नहीं रही।
खटीमा शहर से लगे एक गांव की दो सगी बहनें एक ही युवक के प्रेमजाल में फंस गईं। जब दोनों को पता चला कि जिस युवक से वे प्रेम करती हैं, वो दरअसल एक ही है, तो दोनों में कहासुनी हो गई।
राज खुलने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट बढ़ने पर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
फिर थाने में जो हुआ, देखकर हर कोई चौंक गया
दोनों बहनों में हंगामे और मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। वहां भी दोनों एक-दूसरे से उलझती रहीं।
बाद में पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया। गांव में दिनभर इस घटना की चर्चा होती रही। लोगों का कहना था कि इस तरह की घटनाओं से गांव का माहौल खराब हो सकता है।