फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lost crores of rupees in greed at roorkee

रुड़कीः ढाई गुना के लालच में करोड़ों रुपये गंवाए, दो शातिरों और उनके पिता ने ऐसे लगाया चूना

Tue, 13 Aug 2019 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 13 Aug 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Lost crores of rupees in greed at roorkee
प्रतीकात्मक

देहरादून, रुड़की, नई टिहरी और सहारनपुर के 16 लोगों ने ढाई गुना रकम के लालच में एक करोड़ से अधिक रुपये गंवा दिए। इन लोगों को दो शातिरों और उनके पिता ने अपनी कंपनी में बिटकॉइन और रियल स्टेट के जरिये ट्रेडिंग कराने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया।

विज्ञापन


मामले में रुड़की निवासी व्यक्ति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यूपी के शामली निवासी पिता और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 

इंटरनेट कंपनी बना रखी थी

सोलानीपुरम निवासी दिनेश कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो साल पहले उनकी मुलाकात कासमपुर थाना बाबरी जिला शामली निवासी रमन कुमार से हुई थी। रमन ने बताया था कि उसने इंटरनेट कंपनी बना रखी है। इसमें बिटकॉइन, रियल स्टेट के जरिये ट्रेडिंग की जाती है।

दिनेश कुमार को लालच दिया गया था कि यदि वह उसकी कंपनी में पैसा लगाता है तो उसे करीब ढाई गुना मुनाफा होगा। इस पर उसने वर्ष 2017 में करीब आठ लाख रुपये कंपनी में लगा दिए।

इन लोगों को लगा चूना

वहीं, अन्य परिचित पंकज निवासी रुड़की के आठ लाख, चंचल निवासी रुड़की के छह लाख, संगीता निवासी रुड़की के चार लाख 86 हजार, पुनीत बिरला निवासी रुड़की के चार लाख 86 लाख, नितिन चौधरी निवासी रुड़की के 14 लाख 50 हजार, बन्नी शर्मा निवासी रुड़की के तीन लाख, आदिल निवासी रुड़की के दो लाख, सावन निवासी रुड़की के दो लाख 47 हजार, अब्बास निवासी सहारनपुर के 18 लाख, प्रतिभा निवासी सहारनपुर के नौ लाख, बृजमोहन निवासी सहारनपुर के नौ लाख, शिखा निवासी सहारनपुर के पांच, रितेश निवासी रुड़की के 10 लाख, पंकज कुमार निवासी टिहरी के 15 लाख, आशीष सोनी निवासी देहरादून के सात लाख 50 हजार समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों के एक करोड़ से अधिक रुपये कंपनी में लगवा दिए।

आरोप है कि रामकुमार के भाई हर्ष कुमार ने पांच-छह माह बाद ही कंपनी की वेबसाइट बदल दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों की ओर से लोगों के पैसे वापस नहीं किए जा रहे हैं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंपनी मालिक रामकुमार पुत्र जगपाल, हर्ष कुमार पुत्र जगपाल, जगपाल पुत्र नामालूम के खिलाफ ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed