{"_id":"6736555c99fd2585c40487c4","slug":"lost-23-lakhs-in-the-name-of-investing-in-american-market-dehradun-news-c-5-1-drn1030-547658-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अमेरिकन मार्केट में निवेश करने के नाम पर 23 लाख गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अमेरिकन मार्केट में निवेश करने के नाम पर 23 लाख गंवाए
विज्ञापन
I
IIसाइबर ठगों ने अमेरिकन मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 23 लाख रुपये ठग लिए। उत्तरकाशी निवासी पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ठग मुनाफे के साथ ही निवेश की रकम को लौटाने का झांसा देते रहे।
I
I
I
Iशिकायत करते हुए पुरोला निवासी बिनीश बिष्ट ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा। उनसे संपर्क करने पर अमेरिकन मार्केट में ट्रेडिंग करने का प्रस्ताव दिखाकर मुनाफे का झांसा दिया गया। इसके बाद एक एप के माध्यम से अकाउंट खुलवाया गया। इसमें उन्होंने निवेश करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने मुनाफे के लालच में निवेश करने के लिए अपने परिचितों से भी रकम लेकर कंपनी में लगा दी। ठगों ने लगातार मुनाफे के साथ ही निवेश की राशि को लौटाने का झांसा दिया। काफी समय तक धनराशि वापस नहीं लौटाई फिर अकाउंट भी बंद कर दिया गया। अलग-अलग रकम को निवेश करने पर उन्होंने कुल 23 लाख रुपये निवेश कर दिए। साइबर क्राइम स्टेशन के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।I