फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lost 12.50 lakhs by doing land deal on OLX

ओएलएक्स पर जमीन का सौदा कर गंवा बैठे 12.50 लाख रुपये

Thu, 21 Apr 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Lost 12.50 lakhs by doing land deal on OLX
ओएलएक्स पर जमीन का सौदा कर एक परिवार 12 लाख रुपये से ज्यादा गंवा बैठा। तीन लोगों ने उनके साथ अनुबंध किया और फिर बैनामा कराने नहीं पहुंचे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुंदर लाल डोभाल निवासी सीआर कैंप गेट, आईएमए प्रेमनगर ने आईजी को तहरीर देकर बताया कि शमशू रहमान ने ओएलक्स पर दस बीघा जमीन बेचने के लिए पोस्ट डाली थी। जमीन भऊवाला में बताई गई। पीड़ित ने संपर्क किया और जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से डील की। एग्रीमेंट होने पर पीड़ित ने अक्तूबर 2021 में 12.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। दो महीने 15 दिन बाद जमीन की रजिस्ट्री की डेट तय हुई। आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन शमशु, तसनीम बेगम निवासी निकट अरबी मदरसा, सहारनपुर पहुंचे ही नहीं। पीड़ित ने संपर्क किया तो कुछ दिन बाद रजिस्ट्री करने की बात कही। आरोप है कि तभी से पीड़ित को चक्कर कटाए जा रहे हैं। रजिस्ट्री नहीं होने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि रकम भी नहीं लौटाई गई। क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed