फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in train in uttarakhand.

उत्तराखंड आ रही ट्रेनों में सफर करना है 'खतरनाक'

Wed, 17 Jun 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 17 Jun 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
loot in train in uttarakhand.

इन दिनों उत्तराखंड आ रही ट्रेनों में सफर करना खतरनाक है। जी, हां पिछले दिनों हुई दो वारदातें इसकी तस्दीक कर रही हैं।

विज्ञापन


बेखौफ बदमाशों द्वारा हरिद्वार के लक्सर में दो ट्रेनों में की गई लूटपाट के मामले में आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने क्षेत्र में ही डेरा डाल दिया है।

अधिकारी इन वारदातों के पीछे बावरिया गिरोह का हाथ मान रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ लगा नहीं है। आरपीएफ के वरिष्ठ कमांडेंट एके बर्णवाल ने रेलवे स्टेशन पर सहयोगी अधिकारियों के साथ बैठक कर वारदातों का खुलासा करने के निर्देश दिए। दो टीमों को सहारनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


लक्सर के पास शनिवार (13 जून) की रात बेखौफ बदमाशों ने दून-हावड़ा एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस के यात्रियों ने आतंकित कर सोने के गहने, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद और लखनऊ पहुंचकर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों के बारे में कुछ पता नहीं

loot in train in uttarakhand.

अभी तक लुटेरों का कोई पता नहीं चल पाया है। सोमवार को आरपीएफ के वरिष्ठ कमांडेंट एके वर्णवाल ने लक्सर पहुंचकर जीआरपी के एसएसपी अनंत शंकर टाकवाले और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय पुलिस की वारदातों का खुलासा करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ कमांडेंट ने ट्रेनों में बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए सभी ट्रेनों में गश्त कराने, लक्सर, रायसी, डोसनी और ढंडेरा आदि स्टेशनों तक रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल जयदेव आर्य, जीआरपी थानाध्यक्ष देहरादून आरपी सती, हरिद्वार के थानाध्यक्ष डीएस वाजबा और लक्सर के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed