{"_id":"64dfcec41b528924700027b2","slug":"look-out-circular-issued-against-saurabh-vats-dehradun-news-c-5-1-drn1068-225712-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सौरभ वत्स के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सौरभ वत्स के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया गया है। पिछले दिनों पंजाब के एक कारोबारी की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय, उपाध्याय के निजी सहायक सौरभ शर्मा सहित सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। तब से सौरभ शर्मा फरार चल रहा है।
पटियाला (पंजाब) के दवा कारोबारीभाजपा नेता का आरोप है कि उपरोक्त सातों आरोपियों ने उत्तराखंड में दवा, सरकारी स्कूलों में यूनिफाॅर्म, जूते व स्टेशनरी आदि सामान की आपूर्ति का टेंडर दिलाने के नाम पर उससे व उनके रिश्तेदारों से जुड़ीं सात फर्मों से 3.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले की जांच दून पुलिस कर रही है। कारोबारी की शिकायत का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।