{"_id":"65ebf6726fdb7f3ab308a770","slug":"loksabha-election-2024-bjp-dushyant-kumar-gautam-reached-uttarakhand-on-a-two-day-tour-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand BJP: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दुष्यंत गौतम, प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand BJP: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दुष्यंत गौतम, प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Sat, 09 Mar 2024 11:22 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:22 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार ने प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए वह दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे दुष्यंत कुमार गौतम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान वह टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति एवं संकल्पपत्र अभियान के तहत कई वर्गों के साथ बैठकों में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections: कांग्रेस 10 मार्च के बाद कर सकती है उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा, पैनल में 16 नाम
विज्ञापन
परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोस चुनाव कार्यालय देहरादून से दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह टिहरी लोस की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व विस्तारक प्रतिभाग करेंगे
विज्ञापन