फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 Congress may Declare Uttarakhand candidates name on 10 march for Five Seats

Lok Sabha Elections: कांग्रेस 10 मार्च के बाद कर सकती है उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा, पैनल में 16 नाम

Fri, 08 Mar 2024 09:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2024 09:36 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: स्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदारों की छंटनी के पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे हैं। इसमें पांच नामों पर समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Congress may Declare Uttarakhand candidates name on 10 march for Five Seats
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक 10 व 11 मार्च को प्रस्तावित है।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदारों की छंटनी के पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे हैं। इसमें पांच नामों पर समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
विज्ञापन


इसमें उत्तराखंड शामिल नहीं है। केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 10 व 11 मार्च को नई दिल्ली में होनी है, जिसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा व टिहरी सीट पर प्रत्याशियों के नामों पर गहन विमर्श हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: हिमाचल कांग्रेस के छह बागी समेत 11 विधायकों ने उत्तराखंड में बनाया ठिकाना, भाजपा नेता भी साथ

पांचों सीटों पर कुल 42 नेताओं व पदाधिकारियों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। बैठक में चर्चा के बाद 16 नामों का पैनल तय किया गया। स्क्रीनिंग कमेटी में इसमें से भी नामों की छंटनी करेगी। जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है।

टिहरी क्षेत्र से शिवानी थपलियाल ने भी की दावेदारी
प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव शिवानी थपलियाल ने टिहरी संसदीय क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी की है, जबकि पौड़ी गढ़वाल सीट से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने टिकट के लिए दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed