{"_id":"d678cf98dae1e605fc766e9d9c9716c5","slug":"lokpal-bill-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकपाल बिल पास होने पर झूमे अन्ना समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकपाल बिल पास होने पर झूमे अन्ना समर्थक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Dec 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के बाद लोकसभा में जनलोकपाल बिल पास होने पर अन्ना समर्थकों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जनलोकपाल बिल लागू होने के बाद देश में भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सकेगी। समर्थकों ने धरनास्थल पर मिष्ठान वितरण के साथ ही आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
नौ दिन से चल रहा था धरना
पिछले नौ दिनों से चल रहा प्रसिद्ध समाज सेवी अन्ना हजा के समर्थकों ने बुधवार को अपना धरना समाप्त कर दिया। संसद में जन लोकपाल बिल पारित होने के बाद जनतंत्र यात्रा के प्रदेश संयोजक मेपाल सिंह चौधरी ने कहा कि इतिहास में आज की तिथि हमेशा के लिए अंकित हो गई है। देश में जन लोकपाल बिल लागू होने के बाद हर तरह के भ्रष्टाचार पर नकेल कसना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
लम्बे समय से उठ रही थी मांग
उन्होंने कहा कि देशभर से जन लोकपाल बिल लागू करने की मांग उठ रही थी। इसको लेकर अन्ना हजा के समर्थक पू देश में अनशन कर समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना समर्थक समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हर ल़ाई में उन्हें पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि अन्ना से वार्ता के बाद प्रदेशभर में अनशन समाप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
अन्ना ने आन्दोलन की अलख जलाए रखने का संदेश दिया है। चौधरी ने बताया कि अन्ना ने जन लोकपाल की ल़ाई में समर्थन करने के लिए प्रदेशवासियों का आभार जताया है।
आतिशबाजी की
समर्थकों ने परेड़ ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस अवसर पर शीशपाल बिष्ट, चौधरी ओमवीर सिंह, हंद्र बिष्ट, अमरदेव गोदियाल, सीएम बिष्ट, अमर सिंह कश्यप, जगत सिंह रावत, ऋषिकांत, जहीर अहमद, महावीर प्रसाद, गोविंद सिंह, ज्ञान सिंह राणा समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।