फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lokayukta, 1615 complaints pending in Lokayukta office, no deployment of Lokayukta in state for eight years

Uttarakhand News: प्रदेश में आठ साल से नहीं हुई लोकायुक्त की तैनाती, कार्यालय में लंबित 1615 शिकायतें

Fri, 01 Jul 2022 05:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Jul 2022 05:11 PM IST
सार

प्रथम लोकायुक्त की ओर से कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सूचना उपलब्ध कराने की तिथि 15 जून 2022 तक लोकायुक्त कार्यालय को कुल 8535 शिकायतें मिलीं। इसमें से 970 शिकायतें लोकायुक्त का पद रिक्त रहने के दौरान मिली हैं। कुल 6920 शिकायतों का निस्तारण लोकायुक्त रहने के दौरान किया गया और कुल 1615 शिकायतें 15 जून 2022 तक लोकायुक्त कार्यालय में लंबित हैं।

विज्ञापन
Lokayukta, 1615 complaints pending in Lokayukta office, no deployment of Lokayukta in state for eight years
शिकायतें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में आठ साल से लोकायुक्त का पद खाली है। पद खाली होने के कार्यकाल में भी 970 लोगों ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की है। शिकायती न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीमउद्दीन ने लोकायुक्त उत्तराखंड कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड लोकायुक्त कार्यालय में प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण के संबंध में सूचना मांगी थी।

विज्ञापन


जवाब में सूचना अधिकारी ने पहले लोकायुक्त जस्टिस एचएसए रजा के कार्यभार ग्रहण करने की तारीख 24 अक्तूबर 2002 से अंतिम लोकायुक्त जस्टिस एमएम घिल्डियाल के कार्यभार छोड़ने की तारीख 31 अक्तूबर 2013 तक की सूचना दी। साथ ही बताया कि एक नवंबर 2013 से यह पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन


नदीम को उपलब्ध विवरणों के अनुसार प्रथम लोकायुक्त की ओर से कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सूचना उपलब्ध कराने की तिथि 15 जून 2022 तक लोकायुक्त कार्यालय को कुल 8535 शिकायतें मिलीं। इसमें से 970 शिकायतें लोकायुक्त का पद रिक्त रहने के दौरान मिली हैं। कुल 6920 शिकायतों का निस्तारण लोकायुक्त रहने के दौरान किया गया और कुल 1615 शिकायतें 15 जून 2022 तक लोकायुक्त कार्यालय में लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस साल कितनी शिकायतें आई

-नवंबर 2013 से दिसंबर 2014 तक आईं शिकायतें- 422
-वर्ष 2015 में- 181
-वर्ष 2016 में- 97
-वर्ष 2017 में-86
-वर्ष 2018 में -54
-वर्ष 2019 में -67  
-कोविड महामारी के दौरान साल 2020 में-24
-वर्ष 2021 में-22
-15 जून 2022 तक- 07 

ये भी पढ़ें...Counterfeit Drugs Caught: बीमारी के इलाज में जहर गटकने को मजबूर लोग, इन दवाओं को खरीदते समय रहें ज्यादा सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed